टिहरी : प्रदेश में काफी समय से लगातार कार्रवाई से घिरा UKSSSC पेपर लीक मामला अब और घमासान मचा रहा है ,जिस कड़ी में विधानसभा में हुई नियुक्तियों की सीबीआई जांच की मांग करते हुए युवाओं ने टिहरी और चमोली में जमकर प्रदर्शन किया है। नई टिहरी में बुराड़ी से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर युवा ने प्रदर्शन किया। सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई करने को कहा है। इस मांग को लेकर युवाओ ने आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
इसके अलावा इस मामलें में सीबीआई जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। वहीं चमोली में यूकेएसएसएससी और विधानसभा के साथ विभिन्न विभागों में बैक डोर से हुई भर्तियों में सीबीआई जांच की मांग को लेकर चमोली मुख्यालय में छात्रों और बेरोजगार युवाओं ने सैकड़ों की संख्या में एक विशाल रैली निकाल कर आक्रोश जताया। गोपीनाथ मंदिर परिसर से जिलाधिकारी कार्यालय तक बेरोजगार छात्रों ने आक्रोश रैली निकाली। छात्रों ने प्रदेश में भर्तियों में हो रही गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

