Breaking : लगी भीषण आग,दमकल की टीम मौके पर 

रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीपोखरी ग्रांट ग्राम सभा के दुनली गांव में बीती रात गन्ने के एक खेत में भीषण आग लगने से करीब दो बीघा गन्ने के खेत जलकर राख हो गए तुरंत रानीपोखरी थाने की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और गन्ने की खेत मे लगी आग पर काफी देर बाद काबू पाया।रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया है कि जगमोहन रमोला के गन्ने के खेत में आग लग गई थी। जिसे थाने की फायर ब्रिगेड द्वारा बुझाया गया है। लगभग डेढ़ सौ कुंतल गन्ने का नुकसान हुआ है।लोगों की आशंका है कि किसी ने बीड़ी, सिगरेट या जलती माचिस खेत में फेकि हैं जिससे ये हादसा हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *