राजोरी: आज नियंत्रण रेखा पर फिरसे आतंकियों द्वारा कायराना हरकत की गई है जिसके चलते राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गुरूवार को संदिग्ध गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो हुए है। अधिकारियों ने इस घटना पर बताया है कि घटना हंजन वाली इलाके में हुई है। बताया कि शहीद जवानों को गोली लगी है। सैनिकों की पहचान प्राथमिक तौर पर सार्वजनिक नहीं की गई है। दोनों सैनिक अग्रिम स्थान पर खड़े थे। जहाँ अचानक हुई गोलीबारी में उन्हें गोली लगी और शहीद हो गए।
इसके आपको बतादें कि बीते माह दिसंबर 2021 में भी हुई थी दर्दनाक घटना,जिसमें कुपवाड़ा सैन्य कैंप के अंदर हवलदार ने गोली मारकर आत्महत्या की थी। जिनकी पहचान शिंदे संदीप अर्जुन के रूप में की गई थी। वह द्रंग्यारी चौकीबल में तैनात थे। घटना सुबह 4:30 बजे हुई जब शिंदे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इस बारे में केस दर्ज कर लिया गया है। इसी माह रामबन में कंपनी कमांडर की जिम्मेदारी संभालने वाले मेजर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 23 राष्ट्रीय राइफ्ल्स की अल्फा कंपनी की महू बल पोस्ट पर तैनात मेजर की पहचान परविंदर सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी प्रियदर्शनी विहार नई दिल्ली के रूप में हुई।

