रुड़की में आपराधिक मामला, 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

रुड़की: प्रदेश के रुड़की में चुनावी रंजिश के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट की। जहां कई लोग घायल हुए औरपुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। 

घटना कलियर थाना क्षेत्र में सुबह की है। शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला निवासी साजिद ने तहरीर देकर बताया कि पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जान आलम पक्ष के एक युवक ने मेरे भतीजे के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर गाली गलौज और मारने की धमकी दी। जिसके जवाब में मेरे भतीजे आशु ने भी जवाबी मैसेज भेज दिया। इस मामलें में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ है।  एसओ मनोहर सिंह भंड़ारी ने बताया कि साजिद की तहरीर पर जान आलम, सरफराज, मुनीर, शहनवाज , जावेद, आस मोहम्मद, जावेद, सरफराज, मंसूर, शमसुद्दीन, महफूज,तनवीर, अफजाल, तस्लीम, नोमान, जीशान के खिलाफ गाली गलौज कर घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *