उत्तरकाशी : गौरतलब है कि पिछले सात दिनों से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में तकरीबन 40 मजदूर फंसे हुए हैं। मजदूरों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार 7 दिनों से जारी है।इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता देने रेल विकास निगम लिमिटेड की ऑस्ट्रेलिया की कंसल्टेंसी कंपनी के विशेषज्ञ उत्तरकाशी पहुंच पहुंचे हैं। यहां रेस्क्यू के लिए इंदौर से एयरलिफ्ट कर मशीन देर रात जौलीग्रांट एयरपोर्ट से आयीं हैं। मशीन के पार्ट्स कंडीसौड़ पहुंच गए हैं।इसके अलावा पांचवें पाइप को वेल्डिंग कर जोड़ दिया जाएगा और इसको डालने के लिए ड्रिलिंग का काम शुरू होगा। बेरिंग खराब होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मशीन चलती है तो बेरिंग खराब होती ही है, जिसे बदल दिया जाएगा।
सुरंग रेस्क्यू में मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया से पहुंचे विशेषज्ञ

