Tripura : मतदान के दौरान मारपीट, एक घायल

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए आज गुरूवार को मतदान जारी है। 20 महिला उम्मीदवारों के साथ  259 प्रत्याशी मैदान में हैं।  चप्पे-चप्पे पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था हुई है। चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को त्रिपुरा में लोगों से ‘रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने’ की अपील की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके लिखा है कि त्रिपुरा के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपील की है। त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जी. किरणकुमार दिनाकरो ने कहा  3,337 मतदान केंद्रों  में 1100 की पहचान संवेदनशील और 28 की पहचान अति संवेदनशील रूप में की गई।  सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षाबलों के जवान पूरी तरह से तत्पर हैं।किसी भी तरह की गड़बड़ी अभी तक सुनने को नहीं मिली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *