शिक्षकों के लिए अहम खबर, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

देहरादून : शिक्षा विभाग में 400 शिक्षकों के अंतर मंडलीय तबादलों को लेकर तैयारियां हो रही है। शिक्षा महानिदेशालय ने इस बारे में  शासन को प्रस्ताव भी भेजा है। धारा 27 के तहत प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो 200 शिक्षक गढ़वाल से कुमाऊं और इतने ही शिक्षकों का कुमाऊ से गढ़वाल मंडल में तबादला होगा। राजकीय शिक्षक संघ की तरफ से पिछले काफी समय से शिक्षकों के अंतर मंडलीय तबादलों की मांग हो रही थी, इस मांग को संज्ञान में लेते हुए  शिक्षा महानिदेशालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। आपको बतादें कि विभागीय अधिकारियों ने बताया है कि , तबादलों के लिए सहायक अध्यापक एलटी के दोनों मंडलों से उन शिक्षकों के नाम चिन्हित किए जाएंगे जो शिक्षक कम से कम तीन साल की एक मंडल में सेवा कर चुके हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की धारा 27 के तहत अनुमति मिलने के बाद इन शिक्षकों के एक से दूसरे मंडल में तबादले किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *