बारिश और कोहरे के कारण बीते दिन गुरूवार को परिवहन सेवा पर इसका बड़ा असर देखा गया। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से आने-जाने वाली 12 उड़ानें निरस्त हो गई वहीँ इससे नाराज़ यात्रियो ने एयरपोर्ट हंगामा किया। नारेबाजी भी की है। कुछ फ्लाइट डायवर्ट की गयीं थी। दूसरी तरफ, ट्रेन सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। ट्रेनें 18 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही हैं। बिजली कटौती खूब हुई। वहीं, बारिश के साथ ठंड भी बढ़ गई है। खेती-किसानी प्रभावित हुई है। खलिहान में पड़े धान भीग गए हैं।
ये उड़ानें हुईं निरस्त –
वाराणसी एयरपोर्ट से इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली विमान 6ई 968, दिल्ली की 6ई 2235, मुंबई की 6ई 5127, लखनऊ की 6ई 7741, कोलकाता की 6ई 6501, पुणे की 6ई 6884 उड़ान निरस्त हुई।
ट्रेनों का हाल –
मौसम ने करवट ली और ट्रेनों के समय पर इसका साफ़ असर देखा गया जिसकी सूची में दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को अपने समय से 18.30 घंटे की देरी से पहुंची वहीँ देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 13 घंटे विलम्भ से आई। दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस 11 घंटे, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 10 घंटे, आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर 9 घंटे, एलटीटी-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 6 घंटे, हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 4.30 घंटे, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस चार घंटे, पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस 3.45 घंटे, बहराइच-वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी केंट स्टेशन पर आई।