टमाटर, प्याज और आलू फिर रसोई घर का बजट बिगड़ना तय सा है। जो कि बिगड़ना हो चुका है। दिल्ली-एनसीआर में खुदरा बाजार में टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। हाल में पड़ी भीषण गर्मी से टमाटर की आवक पर असर पड़ा है। आलू 40 व प्याज 50 रुपये किलो तक पहुंचा है।
टमाटर की औसत कीमत 58.25 रुपये किलो है। कई शहरों में दाम 130 रुपये भी बेचा जा रहा है। व्यापारियों का मानना है कि हालिया गर्मी की तपिश से टमाटर की पैदावार पर बुरा असर पड़ा है। इससे लगातार कीमतें बढ़ रही हैं। बतादें कि एनसीआर में मदर डेयरी के सफल स्टोर्स में टमाटर 75 रुपये किलो है। जबकि थोक बाजार में 50-60 रुपये किलो तक बिक रहा है और टमाटर के दाम ऑनलाइन भी महंगे बिक रहे हैं। ब्लिंकिट पर यह 100 रुपये में बिक रहा है। मंत्रालय के मुताबिक, आलू भी 40 रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि प्याज 50 रुपये किलो है। मांसाहारी थाली के दाम जून में चार फीसदी घटकर 58.30 रुपये हो गए हैं। जून 2023 में इसकी कीमत 60.50 रुपये थी। मई में 55.90 रुपये की तुलना में 4.29 फीसदी महंगी है।

