टिहरी में फिर फिसले पहाड़, 200 से ज्यादा सड़कें बंद

देहरादून : उत्तराखंड में दो दिन से भारी बारिश का दौर जारी है। हर तरफ मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। आज खबर है कि राजधानी देहरादून और हल्द्वानी में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। मौसम विभाग की मानें तो,आने वाले  24 घंटे में नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश होगी।मौसम विभाग की ओर से इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञानियों ने बारिश के साथ ही राज्य के कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। राजधानी में अगले 24 घंटे में  तेज़ बारिश हो सकती है। बारिश के कारण भवाली-हल्द्वानी हाइवे पर वीरभट्टी पुल के पास मलबा आने के बाद यातायात पूरी तरह सुचारू भी नहीं हो पाया था कि अब दोगांव के समीप सड़क का 20 मीटर हिस्सा दरक कर खाई में समा गया है।इतनी तेज़  बारिश की वजह से भूधंसाव से पांच नेशनल हाईवे समेत कुल 200 से ज्यादा मार्ग बंद किए गए हैं। टिहरी जिला प्रशासन ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 को तपोवन से मलेथा तक आवागमन के लिए बंद कर दिया है। पहाड़ियों से लगातार पत्थर और बोल्डर गिरने से पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा खतरनाक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *