नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल फूक दिया गया है वहीँ राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर-शोर से लगी हुईं हैं . इसी कड़ी में पीएम मोदी आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में रोड शो करेंगे। पीएम मोदी आज सोमवार को तेलंगाना के जगतियाल में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और साथ ही पीएम मोदी की यह रैली तेलंगाना के निजामाबाद लोकसभा क्षेत्र में होगी और यहां से पीएम मोदी करीमनगर लोकसभा सीट को भी कवर कर सकेंगे। टीएमसी सांसद साकेत गोखले ने आज सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है जिसमें साकेत गोखले ने चुनाव आयोग से की शिकायत की पोस्ट की है इसमें टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है और दावा किया कि पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के पालनाडु में चुनावी रैली में जाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। साकेत गोखले ने कहा कि चुनाव आयोग के नियम आचार संहिता लागू होने के बाद स्टेट मशीनरी के इस्तेमाल पर रोक लगाते हैं।
आज तमिलनाडु के कोयंबटूर में पीएम मोदी का रोड शो

