भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज लक्सर से भरी हुंकार,आज हो रही महापंचायत

देश व्यावी  किसान आंदोलन आज उत्तराखंड के रुड़की के लक्सर में आयोजित किया गया। जिसके चलते  किसान महापंचायत में अधिक संख्या में किसान पहुंचे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर  राकेश टिकैत लक्सर से किसान कानूनों के खिलाफ आवाज़ उठाने पहुंचे हैं। 
कल मंगलवार को महापंचायत को सफल  रूप देने के उद्देश्य से राकेश टिकैत द्वारा किसानों को भारी संख्या में लक्सर पहुंचे की अपील की गई है। जिसके लिए किसानों ने पक्की रडनीति भी बनाई है।इस दौरान महापंचायत में किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की गई। भारतीय किसान यूनियन रोड़ की ओर से महापंचायत को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक भवन में बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें इस प्रदर्शन की पूरी तैयारी की गई।  जिसमें कहा गया कि सभी आसपास क्षेत्र के किसान नगला इमरती में फ्लाईओवर के नीचे एकत्र होंगे और यहां से लक्सर के लिए रवाना होंगें। भाकियू रोड़ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने कहा कि लक्सर में होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी, जिसमें यूपी और हरियाणा के किसान भी पहुंचेंगे। 

उन्होंने ये भी किसानों से कहा कि जब सरकारें किसानों के हित में काम नहीं करेंगी, तब तक किसान धरना प्रदर्शन चलता रहेगा इतना लंबा समय हो चूका है और आगे भी ये धरना। उन्होंने किसानों से भारी संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नाजिम अली, युवा जिलाध्यक्ष संजीव कुशवाह, महेंद्र सैनी, कारी शहजाद, प्रधान रियासत, मुुबारिक अली, सतीश सैनी, उदयराज, प्रदीप त्यागी, इंदर सिंह रोड़, पवन रोड़, धर्मेंद्र, छोटा, रणधीर, इरशाद प्रधान, कारी प्रधान, अनीस प्रधान और बलजोर सिंह  उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *