आज लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में बेहद चौकानें वाला मामला सामने आया है जिसके तहत जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव में रहने वाले शैलेंद्र ने पत्नी और बेटी के साथ जहर खाकर मौत को गले लगा लिया है। हड़बड़ी में तीनों को ट्रामा सेंटर लेकर जाय गया जहां शैलेंद्र और उसकी 16 साल की बेटी प्राची की मौत हो गई। वही पत्नी की भी कुछ देर बाद मौत हो गई है यह घटना एक खुदकुशी बताई जा रही है। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घर में सुसाइड नोट मिला है जिसके कारण बताया गया है कि कोई लेन-देन है। शैलेंद्र नलकूप विभाग में जेई के पद पर तैनात थे।
प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम छत्रपाल सिंह ने कहा है कि विस्तार इलाके से सुल्तानपुर गांव में शैलेंद्र परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी गीता और 16 साल की बेटी प्राची है। तीनों ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। आनन-फानन आसपास के लोगों ने रिश्तेदार को सूचना दी और ट्रामा सेंटर लेकर गए जहां शैलेंद्र और प्राची की मौत हो गई। पत्नी की गीता की हालत गंभीर बनी हुई थी हालांकि, कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिलने पर टीम उनके घर गई थी लेकिन सभी ट्रामा सेंटर में थे पुलिस की एक टीम ट्रामा सेंटर पहुंची है। जहां परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

