इस बार शारदीय नवरात्र आगामी 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस वर्ष बेहद शुभ मुहूर्त बताया गया है। .क्यूंकि माँ दुर्गा इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी। नवरात्र का समापन 23 अक्टूबर सोमवार के दिन होगा। इसे लेकर देवी मंदिरों में रंग-रोगन शुरू हो गया है। अब जगह जगह लगने वाले पूजा पंडाल भी अपने अंतिम स्वरूप की ओर हैं। पंडितों का मानना है कि आदिशक्ति मां दुर्गा का आगमन इस साल सिंह नहीं बल्कि हाथी पर हो रहा है।
सनातन धर्म में प्रतिवर्ष सवारी का विशेष महत्व होता है।हाथी पर आगमन समाज के लिए अत्यंत शुभ होगा।इसका समापन 23 अक्टूबर सोमवार के दिन में होगा। उसके अगले दिन यानी 24 अक्टूबर, मंगलवार के दिन दशहरा विजयादशमी मनाई जाएगी। इस बार शेरा वाली मां शेर पर नहीं बल्कि हाथी पर सवार होकर आएंगी। मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना बारिश और खेती के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में चारों ओर हरियाली ही हरियाली होगी। शारदीय नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा और उनके नौ अलग-अलग अवतारों को समर्पित है। मां दुर्गा में आस्था रखने वाले सभी लोग और भक्त उत्सव के नौ दिनों के दौरान देवी के अवतार की विधिवत पूजा करते हैं।
इस बार माँ दुर्गा की नवरात्र सवारी ये, बेहद होगा शुभ !

