एंटीगा : आईपीएल 2024 सीजन के तुरंत बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में एक जून से टी20 विश्व कप खेला जाना है। इसके लिए कई टीमों ने अपने खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है। और टूर्नामेंट की तैयारियां अंतिम चरण तक पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट पर आतंकी हमले की भी खबर आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वेस्टइंडीज को टी20 विश्व कप के दौरान हमले की चेतावनी मिली है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सुरक्षा का आश्वासन दिया है। टी20 विश्व कप के समय दौरान आतंकी हमले की धमकी उत्तरी पाकिस्तान से मिली हैं ख़बरों की मानें तो, प्रो इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने स्पोर्टिंग इवेंट के दौरान हमले करने की योजना तैयार की गई है। आईएस खोरासन की अफगानिस्तान-पाकिस्तान ब्रांच से एक वीडियो संदेश जारी किया गया है जिसमें कई देशों में हमले करने की बात कही गई और समर्थकों से इसमें जुड़ने को भी कहा है। इसी कड़ी में वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव्स ने इस आतंकी हमले की धमकी के बाद सुरक्षा चिंताओं को पूरी तरह से इंकार करते हुए ख़ारिज कर दिया है और कहा है कि हम मेजबान देश और शहरों के अधिकारियों के साथ करीब से काम कर रहे हैं और किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं और चीजों को देख रहे हैं। त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री कीथ रोव्ले के हवाले से कहा कि सुरक्षा एजेंसियां मैच को देखते हुए किसी भी खतरे से निपटने में सक्षम हैं।
T20 World cup पर आतंकी हमले की मिली धमकी, सीडब्ल्यूआई ने बताई सच्चाई

