रुड़की : उत्तराखंड राज्य की बेटी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को प्रदेश में यूँ तो अभी तक काफी सम्मानित किया जा चुका है लेकिन अब वंदना को आज टाटा मोटर्स की तरफ से कार भेंट की जाएगी। जिसके लिए रुड़की के शोरूम में कंपनी के अधिकारी वंदना को कार उपहार में देंगें।
इतना ही नहीं बल्कि उत्तराखंड राज्य सरकार अपनी तरफ से टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने पर वंदना को पांच लाख रुपये का चेक भी दिया जाएगा। जिसके बाद वंदना शुक्रवार को वापसी करेंगीं। इससे पहले वंदना कटारिया को प्रदेश सरकार की ओर से 25 लाख रुपये भेट किए जा चुके हैं। आपको बतादें की नैशनल टीवी पर संचालित टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में भी इस बार महिला खिलाड़ी वंदना कटारिया से जुड़ा सवाल पूछा गया। वंदना कटारिया पर कौन बनेगा करोड़पति शो में भी 40 हजार रुपये का सवाल पूछा गया है। रोशनाबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में गोलों की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था।
उत्तराखंड की बेटी महिला खिलाड़ी वंदना कटारिया को रुड़की टाटा मोटर्स ने भेट की कार

