आगामी 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण पड़ेगा, लेकिन भारत में इसका असर नहीं देखा जाएगा। सूर्य का असर नहीं होने से न तो सूतक लगेगा और न ही मंदिरों के कपाट बंद बंद होंगे। विद्या सोसाइटी कनखल के ज्योतिषाचार्य डाॅ. प्रतीक मिश्र पुरी के अनुसार, 20 अप्रैल का सूर्य ग्रहण का असर साउथ ईस्ट एशिया, ऑस्ट्रेलिया में ही रहेगा। ग्रहण पूरे भारत में दिखाई नहीं देगा। कहा कि सूर्य ग्रहण का किसी भी राशि पर प्रभाव नहीं है। गर्भवती महिलाओं पर भी कोई प्रभाव नहीं होगा, लेकिन जिनकी कुंडली में राहु सूर्य की युति और ग्रहण योग हैं, उन्हें ग्रहण प्रभावित कर रहा है। भारत में इसका केवल अक्तूबर 28/29 की रात्रि में ग्रहण द्रश्मान होगा।
20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण,मंदिरों में नहीं लगेंगे ताले

