आजम खां की बढ़ी मुश्किलें,हाईकोर्ट जानें की नसीहत 

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सपा नेता ने एक याचिका दायर कर सर्वोच्च न्यायालय से अपील याचिका डाली थी कि उनके खिलाफ यूपी में दर्ज कुछ केसों को दूसरे राज्यों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। कोर्ट ने उनकी इस मांग को इंकार कर दिया है। और उन हैं हाईकोर्ट जाने के लिए नसीहत दी है। उनकी याचिका पर जल्दी सुनवाई होगी। 

वकील कपिल सिब्बल के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए आजम खां ने कहा, “मुझे राज्य में न्याय नहीं मिलेगा। मुझे जबरदस्ती परेशान किया जाएगा। यह कोई जज नहीं, बल्कि राज्य कर रहा है। एक राज्य के अंदर हर जगह स्थिति एक जैसी ही रहेगी।” इस पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस एसए नजीर की बेंच ने कहा कि आजम खां के खिलाफ आपराधिक केसों को ट्रांसफर करने के लिए कोई बड़ी वजह चाहिए होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *