दोमाना : भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक की चौकी पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की खबर मिली है। अधिकारियों ने इस घटना पर बताया है किसुबह एक जवान रामदेव सिंह के कमरे में पहुंचा। इस दौरान वह खून से लथपथ पड़े थे। उसने पास में ही बंदूक भी पड़ी थी। अधिकारियों ने बताया कि सिंह 12वीं बटालियन में तैनात थे और बीएसएफ की एक पलटन की कमान में थे। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस जांच और बीएसएफ की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की जा रही है। रामदेव सिंह राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले थे।
उपनिरीक्षक ने मारी खुद को गोली, जांच में जुटी टीम

