नई दिल्ली : नवनिर्वाचित देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से विवादित टिप्पणी के बाद आज शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राष्ट्रपति भवन पहुंच गई। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर महेंद्र मुंजपारा और जॉन बारला उनके साथ ही मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो, मुर्मू और स्मृति ईरानी की मुलाकात के कुछ ही देर बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे स्मृति ईरानी-अमित शाह

