यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज के शोध छात्रों ने सांप पकड़ने वाला ऐसा उपकरण बनाया है जो कि काफी मददगार होगा। ये डिवाइस बिना किसी को नुकसान पहुंचाए सांप को झट से काबू में ले लेगा।
स्मार्ट स्नेक-ट्रैपिंग डिवाइस नामक इस परियोजना को केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने अपनी इजाजत दी है। अब यूनिवर्सिटी की तरफ से भारतीय वन्यजीव संस्थान और वन अनुसंधान संस्थान में डिवाइस के परीक्षण के लिए अनुमति मांगी गई है।
स्मार्ट स्नेक-ट्रैपिंग डिवाइस पर प्रधान अन्वेषक डॉ. नीलू ज्योति आहूजा के अध्यक्षता में छात्र हुमा नाज और राहुल चमोला और नितिन पासी की टीम काम में लगी है। अभी तक सांपों को पकड़ने के लिए पारंपरिक तरीकों के साथ स्नेक स्टीक इत्यादि का प्रयोग किया जाता है। संस्थान की ओर से प्राप्त पत्र अनुमति के लिए शासन को भेज दिया है।

