हरिद्वार: आज दिन गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में कार्तिक के पवित्र माह में आयोजित होने वाला देव दीपावली का त्योहार आयोजित किया जा रहा है। यह पर्व श्री गंगा सभा के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और धूम से मनाया जाता है।
इस पर्व पर श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर हजारों दीए प्रज्ज्वलित होंगें और भगवान् विष्णु और समस्त देवताओं की पूजा की जाएगी।
प्रतिवर्ष तीर्थ पुरोहित हरकी पैड़ी पर हजारों दीए प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली का उत्सव मनाते हैं। इस वर्ष ग्यारह हजार दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी भी तीर्थ पुरोहितों के साथ आयोजन में मुख्य अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगें।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष (निरंजनी) श्रीमहंत रविंद्र पुरी और श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने इस मौके पर स्थानीय निवासियों और धर्मनगरी आए श्रद्धालुओं से नजदीक के सभी गंगाघाटों पर पांच-पांच दीपक जलाने का आह्वान किया है। महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर यह आयोजन गुरुवार की शाम धूमधाम से आयोजित किया जाएगा ,

