एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर उनके बयान को लेकर पलटवार किया। अमित शाह ने बीते दिनों अपने एक बयान में शरद पवार को राजनीति में भ्रष्टाचार का सरगना कह दिया था। अब शरद पवार ने अमित शाह पर जवाबी पलटवार करते हुए कहा है कि ‘ये हैरानी की बात है कि एक व्यक्ति जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुजरात से बाहर किया गया था, वो देश का इतना अहम मंत्रालय संभाल रहा है।
शरद पवार ने कहा कि ‘कुछ दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मेरे खिलाफ बयान दिया था और कुछ बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि शरद पवार देश के भ्रष्ट लोगों के कमांडर हैं। हैरानी है कि एक ऐसा व्यक्ति देश का गृह मंत्री है, जिसे कानून के गलत इस्तेमाल के चलते सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात से बाहर कर दिया था!’ प्रमुख शरद पवार ने कहा ‘जिस व्यक्ति को निर्वासित किया गया था, वो आज देश का गृह मंत्री है। ऐसे में हमें सोचना चाहिए कि हम किस तरफ जा रहे हैं। वह देश को गलत दिशा में लेकर जा रहे हैं और हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है।’अमित शाह ने शरद पवार को देश में भ्रष्ट लोगों का सरगना बताया था। अ

