मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सर्वर डाउन,कई उड़ाने प्रभावित

मुंबई : मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब लंबे समय के लिए वहां का सर्वर डाउन हो गया। हालांकि कुछ देर बाद उसे बहाल कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सर्वर करीब 40 से 50 मिनट तक के लिए डाउन रहा। इस दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बताया गया, सर्वर डाउन होने की वजह से काफी भीड़ बढ़ गयी. हालांकि इस दौरान भीड़ को अच्छी तरह से कंट्रोल कर लिया गया। कोई भी अराजकता जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई. प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए मैनुअल पास जारी कर दिया गया था।
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कुछ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डीआईजी श्रीकांत किशोर ने बताया, सर्वर डाउन होने की वजह से सभी काउंटरों में यात्रियों की लंबी कतार लग गयी थी। उन्होंने सर्वर डाउन होने का कारण बताया कि ऑप्टिक फाइबर केबल में खराबी आ जाने की वजह से सर्वर डाउन हुआ। और मुंबई एयरपोर्ट के सर्वर डाउन होने से कई विमानों की आवाजाही पर भी प्रभाव पड़ा।