हाल ए बाजार : निवेशकों के तीन लाख करोड़ रुपये डूबे

शेयर मार्केट में आज फिर बड़ी गिरावट सामने आई है। मंगलवार के कारोबारी सेशन में घरेलू सेंसेक्स में 700 से अधिक अंकों की गिरावट पाई गई है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी ट्रेडिंग सेशन के दौरान 17900 के नीचे फिसलता दिखा। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 631.83 अंकों की गिरावट के साथ 60,115.48 अंकों पर जबकि निफ्टी 187.05 अंक फिसलकर 17914.15 अंकों पर बंद हुआ है। बाजार में आयशर मोटर्स और यस बैंक के शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट हुई है।

 कम्पनीज़ का हाल –सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 शेयर लाल निशान पर बंद हुआ है और भारती एयरटेल के शेयरों में जहां 2.92% की गिरावट दिखी वहीं एसबीआई के शेयर भी 2.03% तक टूटते नजर आए। दूसरी ओर सेंसेक्स के महज आठ शेयर बाजार बंद होते समय हरे निशान पर कारोबार हुआ है इसके अलावा टाटा मोटर्स के शेयरों में 6.07% और पावर ग्रिड के शेयरों में 1.39% की मजबूती दिखी। इस दौरान टाटा स्टील के शेयर भी 1.15% तक मजबूत रहे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *