लखनऊ : चुनाव पास आते आते सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर तंज कस रही है। जनता को लुभाने के लिए पार्टियां सभी डाव पेच लगा रही है इसी बीच एक दूसरे की छवि भी खराब करने में लगी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधते हुए रोजगार का मुद्दा उठाया है। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसके लिए अयोध्या में युवाओं के प्रदर्शन का एक वीडियो ट्विट किया गया है। पार्टी ने लिखा, ‘बेरोजगारों का इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा।” रोजगार विनाशक भाजपा सरकार पर वार है। प्रयागराज के बाद अयोध्या की धरती पर भी सड़कों पर उतरे नौजवानों ने दिया संदेश, भाजपा के दिन है बचे चार। अगर सपा सत्ता में आती है तो, युवाओं की नौकरी और रोजगार दिया जाएगा।
सपा नेता अबु आजमी की पीएम की माँ पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल –
समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के जन्म का सर्टिफिकेट मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। आजमी के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘ये हैं समाजवादी, मां तक को नहीं बख्शते।’

