संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सीरीज को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, सीरीज के आने के बाद से भंसाली से इसके सीजन 2 की मांग की जा रही थी, निर्देशक ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब हाल ही में, नेटफ्लिक्स ने हीरा मंडी सीजन 2 का एलान कर दर्शकों को खुश किया है। सीजन 2 में आजादी के बाद की तवायफों की कहानी देखने को मिलेगी। जहां आलमजेब पेट से होने की खबर ताजदार की दादी को सुनाती है। बिब्बोजान अंग्रेजों से मुकाबला करते मारी जा चुकी है। और, ताजदार की शादी आलमजेब से होने से रोकने के लिए उसका पिता उसे पुलिस के हवाले करता है। ताजदार भी अंग्रेजों की पिटाई से पुलिस हिरासत में ही डीएम तोड़ दिया था।
हो जाइए खुश, हीरामंडी सीज़न 2 का हुआ एलान,अब दिखेगी आज़ादी के बाद की कहानी
ये सारा घटनाक्रम लाहौर का है। सीरीज के पहले सीजन का अंत वहां होता है, जहां आजादी का संघर्ष अपने चरम पर है। कहानी अब लाहौर से निकलकर कहां जाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा।सीजन 2 को दिल्ली और मुंबई के कोठों की तवायफों पर केंद्रित करेंगे।

