रुड़की के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार बीती रात एक फैक्टरी में आग लग गई। जसिके बाद हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की 13 टीमें आग बुझाने में लगीं रहीं लेकिन पूरे दस घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है और बीते सोमवार की रात करीब दो बजे फैक्टरी में आग लगते ही कर्मचारियों में अफरातफरी मचग गई।
फैक्टरी प्रबंधन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को सौपी गई। देहरादून, भगवानपुर, हरिद्वार, लक्सर, रुड़की सहित 13 जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। आग बुझाने का प्रयास जारी है। सहारनपुर से भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीमें लगातार आग को बुझाने में जुटी हैं, लेकिन अभी तक भी आग पर काबू नहीं पाया गया है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

