जल्द पीएम मोदी देंगे ये सौगात,लोकसभा चुनाव से पहले होगा भव्य उद्घाटन 

साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले खंड में सेफ्टी क्लीयरेंस मिलने के बाद रैपिडएक्स का ट्रायल कर लिया गया है। शहर के लोगों को आस थी कि अगस्त में ही वो  रैपिड रेल में सफर का आनंद उठाएंगे। लेकिन अब उन्हें साल के अंत तक का इंतजार करना पड़ेगा  महज 17 किलोमीटर लंबे रूट का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम नहीं मिल पाया है। इसलिए एनसीआरटीसी दिसंबर तक मेरठ तक का ट्रैक तैयार होगी. साल के अंत में लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री गाजियाबाद से मेरठ तक रैपिडक्स के संचालन का उद्घाटन कर लोगों को सौगात देंगे।

साहिबाबाद से दुहाई तक के ट्रैक का काम पूरा करके ट्रायल शुरू हो गया था। अभी भी नियमित संचालन की तरह ट्रेनों को चलाया जा रहा है। यात्रियों के लिए जुलाई के पहले सप्ताह में संचालन शुरू होना तय सा था लेकिन नहीं हुआ। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए भाजपा में भी हलचल शुरू होने लगी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय से उद्घाटन का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया। दुहाई से मेरठ तक तेजी से चल रहा निर्माण  ,इसी साल में इसका शुभारंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *