रामपुर: रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर सियासत जारी है,सपा नेता आजम खां ने अब कहा है कि हम तो सिर्फ इतना ही चाहते हैं कि प्रशासन हमारे लोगों को वोट डालने के लिए। अगर ईमानदारी से पोलिंग हो गई तो इस सीट पर सपा के प्रत्याशी को कोई नहीं हरा सकता है। भाजपा हमारे यहां से नेताओं को तोड़ ले जा रही है तो हम भी वहां से वर्करों को तोड़कर लाएंगे। इंतजार कीजिए, मैं नहले का जवाब दहले से नहीं बल्कि बीसवें से दूंगा। भाजपा के लोग भौचक्के रह जाएंगे।
आजम खां ने कहा कि अब अब्दुल तो दरी बिछाएगा नहीं। भाजपा के कार्यालय पर दरी तो बिछनी है, फिर दरी कौन बिछाएगा। क्या अंगद दरी बिछाएगा, अगर अंगद दरी बिछाएगा तो समझिए भाजपा गई। ऐसा भी नहीं है कि हम प्रचार में भाजपा से पीछे चल रहे हैं। हम कोई शोर-शराबा नहीं कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। सपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने अखिलेश यादव भी आएंगे। उनका कार्यक्रम तय हो जाएगा।

