राजा भैया-पत्नी की तलाक अर्जी पर हुई सुनवाई

प्रतापगढ़:  उत्तर प्रदेश के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से जनसत्ता पार्टी के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी की शादी अब कोर्ट तक जा पहुंचा है। दोनों के बीच तलाक के मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में आज सोमवार को अहम सुनवाई हुई है। 

राजा भैया की तरफ से दायर तलाक की अर्जी पर सुनवाई करते हुए साकेत फैमिली कोर्ट ने जज ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 अप्रैल की तारीख देदी है। मामले में पेश हुईं राजा भैया की पत्नी ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से कुछ समय मांगा। इस पर फैमिली कोर्ट के जज ने उन्हें समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल के लिए टाली है। इस मामले में राजा भैया ने पत्नी भानवी पर घर में झगड़ा और कलह करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *