देहरादून : उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी। जिसके चलते देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार,इन जिलों में जहां ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश के आसार है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि इस बाबत राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को भी अवगत कराया गया है। राजधानी दून में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं तेज बौछार पड़ने की संभावना है।
सड़के बंद –21 स्टेट हाईवे समेत 195 सड़कें बंद हैं। शुक्रवार को एक ही दिन में 111 सड़कें बंद हो गईं, जिनमें 18 स्टेट हाईवे शामिल थे। लोनिवि ने 55 सड़कों को खोला।

