पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य में बाघों के लिए मशहूर जिम कार्बेट नेशनल पार्क में पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स की यात्रा संस्मरणों का अनुभव कराने के लिए मोदी ट्रेल को बनाने के लिए बात छेड़ी है, लेकिन सच ये है कि सरकार का दावा पूरा नहीं हुआ है। पिछले तीन सालों में सरकार इस प्रस्ताव पर काम शुरू नहीं कर सकी है। इसके अलावा फरवरी 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने बेयर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सेस वाइल्ड शो में जिम कार्बेट नेशनल पार्क में कई रोमांचक गतिविधियों में शामिल होकर अपने संस्मरण पेश किए थे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर शीघ्र ही जिम कार्बेट नेशनल पार्क में मोदी ट्रेल तैयार किया जाएगा।
इस ट्रेल में पर्यटन विभाग जिम कार्बेट नेशनल पार्क के अंदर बेयर ग्रिल्स के साथ सर्वाइवल रियलिटी शो मैन वर्सेस वाइल्ड के एक विशेष एपिसोड के दौरान पीएम मोदी व बेयर ग्रिल्स की ओर से तय किए पैदल रास्ते और गतिविधियों को शामिल किया जाएगा।

