समूचे उत्तराखंड में बारिश का क़हर , केदारनाथ में फंसे 22 लोगों को किया गया रेस्क्यू

देहरादून : मानसून के जाने बाद भी देश के कई राज्यों में बारिश का क़हर अब भी ज़ारी है। और कई जगह तो बारिश ने काफी नुक्सान किया है और जा जीवन को अस्त व्यस्त किया हुआ है। वहीं उत्तराखंड राज्य का भी बारिश की वजह से बुरा हाल है और विभाग ने 2 दिन पहले ही पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है और सरकार ने भी बाहर से आने वाले यात्रियों से भी संयम बरतने को कहा है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड हो रही भारी बारिश के चलते अभी तक 7 लोगों के मरने की ख़बर है। राज्य की कई नदियां उफान पर है और कई तो ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है।
. वहीं, भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। और सरकार ने चार धाम की यात्रा पर भी फिलहाल रोक लगा दी है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी से फोन पर बात करके राज्य में हो रही बारिश जायजा लिया है।

तेज बारिश के कारण कई जगहों पर अन्य राज्यों से आए यात्री फंसे हुए हैं। जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं जानकी चट्टी से यात्रियों को देर रात रेस्क्यू टीम ने करीब 22 लोगों को सुरक्षित निकला। ये सभी यात्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन के बाद तेज बारिश में फंस गए थे। वहीं तेज बारिश में चमोली-बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पर एक नाले में एक कार फंस गई थी. जिसे जेसीबी मशीन के जरिए बड़ी मुश्किल से निकाला गया। उत्तराखंड के नैनीताल में भी जोरदार बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश से नैनी झील का पानी काफी ऊपर तक आ गया है. झील का पानी मॉल रोड तक आने लगा है हल्द्वानी और भवाली से नैनीताल का संपर्क भी कट गया है।