न्यूज क्लिक वेबसाइट के पत्रकारों के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापा मारा है जहां स्पेशल सेल ने आज मंगलवार को सुबह-सुबह एक साथ दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में छापेमारी की है। ये छापेमारी में 30 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ जारी है।सेल के अधिकारियों ने मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जैसे लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा ने लिखा है कि दिल्ली पुलिस मेरे घर आई और मेरा लैपटॉप और फोन ले गई है। इसके अलावा हार्ड डिस्क का डेटा ले लिया है। स्पेशल सेल ने इस मामले में UAPA के तहत केस दर्ज किया है। ये आरोप है कि इस वेबसाइट में चीन की कंपनियों का पैसा है।
येपहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी मुकदमा दर्ज किया था और ईडी ने भी कार्रवाई की थी। हाई कोर्ट ने उस वक्त Newsclick के प्रमोटरों को गिरफ्तारी से राहत दे दी थी, लेकिन अब इस मामले में आने वाले वक्त में आरोपी अरेस्ट होंगे।
भाजपा ने न्यूज़क्लिक पर किया था निशाना –
बतादें कि हालिया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अगस्त के महीने में न्यूज क्लिक के चीन से संबंध की बात कही थी। इसके अलाबा उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा था। मंत्री ने कहा था कि कांग्रेस, चीन और न्यूज क्लिक एक ही गर्भनाल हैं। राहुल गांधी की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है।इतना ही नहीं द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में भी बताया गया था कि न्यूज क्लिक को विदेशी फंडिंग से 38 करोड़ मिले थे। यह पैसा कुछ जर्नलिस्ट में शेयर हुआ था। बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि न्यूज क्लिक या अन्य किसी एजेंसी पर सख्त कार्रवाई होगी क्युकी न्यूज़क्लिक देश को तोड़ने के लिए विदेशों से पैसा लेकर यहां काम कर रहे हैं।

