लंदन पहुंचते ही राहुल का लुक बना चर्चा का विषय,कही ये बात 

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में राहुल गाँधी काफी चर्चा में बने रहे। लेकिन अब राहुल गांधी का नया लुक चर्चाओं का विषय बनता दिख रहा है। यह लुक उन्होंने लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही रखा है और इसे सोढल मीडिया पपर काफी पसंद किया जा रहा है साथ ही ये वीडियो वायरल हो रही हैं, उनमें राहुल गांधी को छोटे बाल में देखा जा सकता है। ट्रिम्ड दाढ़ी-मूछों में देखा जा सकता है। राहुल यहां अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट की जगह कोट-टाई में नजर आए। यह लुक सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। इसे लोग ख़ासा पसंद भी कर रहे हैं। 
सभी जानते हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ब्रिटेन की हफ्तेभर की यात्रा पर हैं।

यहां वे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक संबोधन देंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ चर्चा करेंगे। कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल’ में विजिटिंग फेलो के तौर पर राहुल ’21वीं सदी में सुनना-सीखना’ विषय पर व्याख्यान देंगे।कैंब्रिज जेबीएस ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘हमारे कैम्ब्रिज एमबीए कार्यक्रम को भारत के अग्रणी विपक्षी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी का स्वागत करके बहुत खुशी हुई।’’ ट्वीट में कहा है कि ‘‘वह आज ‘21वीं सदी में सुनना सीखना’ विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस के विजिटिंग फेलो के तौर पर बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *