महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय अलविदा,तीन बार भारत आईं थी महारानी 

गौरतलब है कि बीते दिन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया। महारानी एलिज़ाबेथ भारत 70 साल के अपने महारानी काल में तीन बार आई थीं। उनकी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और आईके गुजराल व समकालीन राष्ट्रपतियों डॉ. राजेंद्र प्रसाद, ज्ञानी जेल सिंह और केआर नारायणन से भी भेंट हो चुकी थी। पीएम नरेंद्र मोदी 2018 में लंदन में उनसे मिले थे। 

महारानी एलिजाबेथ पहली बार 21 जनवरी 1961 को भारत दौरे पर आई थीं। तत्कालीन पीएम पं. जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे। वह डॉ. राजेंद्र प्रसाद के न्यौते पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने आई थीं। महारानी के साथ उनके पति स्व. प्रिंस फिलिप भी आए थे। रॉयल दंपती ने दिल्ली के अलावा मुंबई, चेन्नई व कोलकाता तथा आगरा के प्रसिद्ध ताजमहल का दौरा किया था। दिल्ली में उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *