कांग्रेस की तरफ से महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस बीच एआईसीसी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा हुए है। राहुल गांधी ने आज एक प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला। राज्यसभा सांसद काला कुर्ता व पगड़ी पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रपति भवन व प्रधानमंत्री आवास तक प्रदर्शन करेंगे। असम के गुवाहाटी में भी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। महंगाई और बेरोजगारी का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन की तरह कूच कर चुके हैं।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, वह महात्मा गांधी के वंशज नहीं हैं। वह एक ‘नकली’ गांधी हैं और यह एक नकली विचारधारा है। कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी कांग्रेस मुख्यालय भी पहुंच गई हैं। कांग्रेस का सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन जारी है। मानूसन सत्र के दौरान राज्यसभा में भी विपक्ष ने हंगामा किया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही 11:30 बजे तक स्थगित कर दी गई।

