प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुईं हैं। वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर उनके फैन्स नेसबरी से इंतजार में हैं। यह सीरीज जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है। प्रियंका फिलहाल अपनी इस सीरीज को लेकर जगह-जगह प्रमोशन में जुटी हैं। रात एक्ट्रेस अपने काम से कुछ समय निकालकर न्यूयॉर्क में अपने पति निक जोनस के म्यूजिक कंसर्ट में में पहुंची थीं। जहां प्रियंका चोपड़ा जबरदस्त मजे करते देखी गयीं . और वो निक के गाने पर डांस करते हुए नजर आई। एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी हुई है नाचती नज़र आयीं। एक्ट्रेस के साथ कॉन्सर्ट में सीरीज सिटाडेल के शो रनर डेविड वील और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जो रूसो भी पहुंचे हुए थे।
निक के कॉन्सर्ट में प्रियंका की मस्ती हुई वायरल

