नई दिल्ली : गौरतलब है कि देश को 15वे राष्ट्रपति मिलने का इंतज़ार आज खत्म होगा। जिसके चलते आज गुरूवार 21 जुलाई को अभी कुछ 11 बजे मैदानों की काउंटिंग होगी। 11 बजे से राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू होगी ही जिसे महज एक औपचारिकता माना जा रहा है क्यूंकि इस चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नतीजे शाम तक आने की खबर है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में होगा जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी।
द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गयीं हैं। अगर मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में तो जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नतीजे आने के बाद मिठाइयां बांटी जाएंगी। रायरंगपुर में लड्डू बनने शुरू हो गए हैं। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू की जीत इसलिए भी तय बताई जा रही है इसके अलावा महज 14 दलों के समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.5 लाख वोट की उम्मीद है।
शाम तक नतीजा –
राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को इन चुनावों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह मतगणना को देखने । परिणाम शाम तक आएंगे ।

