अहम खबर : नए शिक्षा सत्र से होने जा रही नई शुरुआत

उत्तराखंड में 206 पीएम श्री स्कूल खुलने की कवायद शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक और नगर निगम क्षेत्र से सरकारी स्कूलों को भी चयनित कर लिया है। आपको बतादें कि राज्य स्तर से चुने जाने के बाद से अब केंद्र से इन स्कूलों को मिलने वाले अंकों के आधार पर अंतिम मोहर लगाई है। राज्य नोडल अधिकारी आकाश सारस्वत से मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी मॉडल स्कूल होंगे, जिन पर आने वाला अधिकतर खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। राज्य में पीएम श्री स्कूलों की स्थापना के लिए शिक्षा विभाग ने 10 नवंबर को समग्र शिक्षा के उप राज्य परियोजना निदेशक आकाश सारस्वत को नोडल अधिकारी बनाया है। 

जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी इसके नोडल अधिकारी बनेंगे और प्रदेश नोडल अधिकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालयों और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न स्कूल पीएम श्री योजना में सम्मिलित होंगे।
इसके लिए स्कूलों में उपलब्ध खेल मैदान, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कक्षा कक्ष, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि विभिन्न सुविधाओं को देखते हुए प्रत्येक ब्लॉक से एक सरकारी प्राथमिक स्कूल और एक माध्यमिक स्कूल को पीएम श्री स्कूल के रूप में राज्य स्तर पर चुना गया है।आपको बतादें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पीएम श्री स्कूल खुलने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *