हल्द्वानी: वाराणसी के में जबरदस्त चुनावी बिसात तैयार करने के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम स्थल को तैयार किया जाएगा। आने वाली 24 दिसंबर को यहां पर प्रधानमंत्री की रैली आयोजित की जा रही है।
इस विषय में नैनीताल जिला प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं नवीन दुम्का, भाजपा के महामंत्री संगठन अजेय, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति गैरोला समेत अन्य नेता मंगलवार को यहां मौजूद थे।
देश के पीएम नरेंद्र मोदी की नैनीताल में यह नैनीताल (हल्द्वानी) जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली रैली होगी।शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि इससे पूर्व रैली के लिए एमबी इंटर कॉलेज, मिनी स्टेडियम हल्द्वानी आदि जगहों को देखा गया था। अब अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को चिन्हित किया गया है।
पीएम मोदी आगामी 24 दिसंबर को हल्द्वानी के गौलाापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में करेंगें रैली

