पीएम मोदी ने बढ़ाया टीम इंडिया ढांढस,खिलाड़ियों से कही ये बात

भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में हार मिलने के बाद बेहद भावुक हो गई , जहाँ ग्राउंड पर ही रोहित शर्मा की आंखों में आंसू देखे  गए। ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को छह विकेट से हराया है। इस मैच को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्टेडियम पहुंचे थे और गृह मंत्री अमित शाह के साथ उन्होंने मैच देखा।

जब टीम हार गई तब पीएम ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, उन्होंने वहां कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ समेत पूरी टीम से मुलाकात की और उनकी पीठ थपथाई। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि “आपने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में हार गए, लेकिन ये होता रहता है। प्रधानमंत्री ने रोहित और कोहली का हाथ पकड़ के कहा, ”आपलोग पूरा 10-10 मैच जीतकर आए हो। ये तो होते रहता है। देश आप लोगों को देख रहा है। मैंने सोचा कि सबसे मिल लूं।” इसके बाद उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ से बात की और उनकी पीठ थपथपाई। प्रधानमंत्री ने उनसे कहा, “आपलोग मेहनत बहुत किए।” पीएम ने फिर रवींद्र जडेजा से गुजराती में भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *