नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर इसी माह जायेंगें। आगामी 23-24 सितंबर को पीएम दो दिवसीय दौरे पर जा सकतें हैं। अभी तक यात्रा के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है,लेकिन एएनआई सूत्रों ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा तीसरे हफ्ते में संभावित है। पीएम मोदी वार्षिक उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का एक अस्थायी सदस्य है, और इसकी एक महीने की अध्यक्षता पिछले महीने ही समाप्त हुई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला आगमन होगा। गौरतलब है कि पीएम इससे पहले 2019 में वह अमेरिका गए थे।
बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी इसी माह जा रहे अमेरिका

