उज्जैन : पीएम नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को यानी आज श्री महाकाल लोक का उद्घाटन करेंगे। श्री महाकाल लोक देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री महाकाल लोक के पहले चरण का आज उद्घाटन करेंगे।श्री महाकाल लोक 900 मीटर से अधिक लंबा है और यह गलियारा पुरानी रुद्र सागर झील के चारों और फैला हुआ है। श्री महाकाल लोक गलियारे का निर्माण काशी विश्वनाथ काॅरिडोर के तर्ज पर किया गया है। इसके लिए रुद्र सागर झील को पुनर्जीवित किया गया है।
श्री महाकाल लोक का निर्माण 856 करोड़ की लागत से किया गया है. इसके पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों को अब विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इस काॅरिडोर का निर्माण वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। श्री महाकाल लोक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 200 किलोमीटर दूर शिप्रा नदी के तट पर स्थित है. यह गलियारा 24 मीटर चौड़ा और 900 मीटर लंबा है।
पीएम मोदी आज करेंगे श्री महाकाल लोक कॉरिडोर का उद्घाटन

