महेंद्रगढ़ : लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में प्रचार का आज अंतिम दिन है। इस कड़ी में महेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को बाबा जयरामदास की तपोभूमि गांव पाली से तीन लोकसभा क्षेत्रों सम्बोधित करेंगे। आज प्रत्याशियों के साथ भाजपा के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। पाली महेंद्रगढ़ में आगमन को लेकर जहां सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम हुए हैं। वहीं पुलिस ने बीते दिन बुधवार शाम से ही रूट डायवर्ट प्लान के अनुसार वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया। इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। महेंद्रगढ़ से दादरी की तरफ जाने वाले रूट पर रैली में आने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वीरवार को शाम पांच बजे तक वैकल्पिक मार्ग को अपनाएं। आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल 112 पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आज गुरूवार को पुलिस की तरफ से क्षेत्र में डायवर्जन के स्थानों पर नाके लगाकर वाहन चालकों मार्ग भी बताए जाएंगे। सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक स्टेट हाईवे पर महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी की ओर से वाहनों के आवागम पर रोक रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी की रैली से दक्षिणी हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र के साथ रोहतक जाटलैंड को भी संदेश दिया जाएगा। भाजपा का खेमा इसे बूस्टर डोज मान रहा है। प्रदेश में चार रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।
आज हरियाणा में पीएम मोदी, तपोभूमि पाली से भरेंगे हुंकार

