संसद के विशेष सत्र का आज मंगलवार को दूसरा दिन है। संसद की कार्यवाही नए संसद भवन में होगी। इससे पहले सांसदों ने पुराने संसद भवन में फोटोशूट किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान की प्रति लेकर नए भवन में प्रवेश करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी नए भवन के सेंट्रल हॉल में अपना संबोधन करेंगे।
पीएम मोदी और सभी सांसद नए संसद भवन पहुंचे हैं। सभी सांसदों ने अपनी जगह पर बैठे। लोकसभा स्पीकर के संबोधन के साथ कार्यवाही शुरू हुई और इसके साथ ही देश के लोकतंत्र में नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। लोकसभा और राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष के सभी सांसद पीछे-पीछे चलते दिखे।
संसद के विशेष सत्र के दौरान PM मोदी: मेरी प्रार्थना और सलाह दी है। नए संसद भवन में जा रहे हैं तो इसकी गरिमा कभी भी कम नहीं होनी चाहिए। इसे सिर्फ ‘पुराना संसद भवन’ कहकर छोड़ दें, ऐसा नहीं होगा न होना चाहिए। सब की सहमति हो तो इसे भविष्य में ‘संविधान सदन’ के नाम से जाना जाए और जाना जाना भी चाहिए।

