पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का होगा कांग्रेस में विलय

पटना: कांग्रेस ने बिहार में अपने को मज़बूत बनाने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया है। कन्हैया कुमार के बाद अब कांग्रेस में बाहुबली नेता पप्पू यादव की शामिल होने जा रहे है। जानकारी के अनुसार पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय होने वालाहै। वैसे अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन दोनों पार्टियों की ओर से जो जानकारी मिल रही है उससे तो विलय की घोषणा एक औपचारिकता मात्र रह गई है।

पप्पू यादव का कांग्रेस में आना बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की ओर संकेत मिल रहे है। बता दें की पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन पहले से ही कांग्रेस में हैं और वह कांग्रेस की सांसद भी रह चुकी हैं। उपचुनाव में कांग्रेस और राजद में उभरे मतभेद के बाद माना जा रहा था कि पप्पू यादव अब कांग्रेस में शामिल हो सकते है । पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी के कांग्रेस में विलय को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि जन अधिकार पार्टी से बात चल रही है। और पार्टी के विलय पर बातचीत के लिए पप्पू यादव से भी बात होगी।

और पप्पू यादव ने इस पर कहा कि पूरे देश में किसानों को यातनाएं दी जा रही है। महंगाई और बेरोज़गारी अपने चरम पर है। जनता परेशान है, ऐसे में कांग्रेस को मजबूत होना चाहिए।
जन अधिकार पार्टी और कांग्रेस के विलय पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को सशक्त बनना है। और पप्पू यादव कांग्रेस के साथ आने को तैयार हैं। कांग्रेस के साथ जाने को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर फैसला लिया जाएगा।