साइबर पुलिस ने 18 करोड़ रुपये का फ्रॉड करने वाले साइबर क्रिमिनल को धरदबोचा गया। इस अपराधी ने देहरादून के एक युवक को भी कमाई का लालच देकर 14 लाख रुपये ठगे हैं। आरोपी ने दुबई की फर्जी कंपनी की वेबसाइट बनाई और उसके ज़रिये ठगी की । उसके खिलाफ 18 राज्यों में कुल 392 शिकायतें दर्ज हैं हैं। पुलिस उसके साथियों को खोज रही है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि देहरादून निवासी सन्नी जैन को व्हाट्सएप पर ऑनलाइन कमाई कराने संबंधी मैसेज आया था। इसमें मैसेज भेजने वाले ने खुद को कैरियर बिल्डिंग कंपनी का एचआर बताया।
इसके बाद इसने जॉब ऑफर के दो लिंक भेजे और उसे टेलीग्राम एप पर एक ग्रुप से जोड़ लिया। स्टार्टिंग में कुछ कमाई भी कराई। इसके बाद युवक को ज्यादा पैसे कामनें का जहंसा दिया और अलग-अलग तारीखों में 14 लाख रुपये लिए। साइबर थाना पुलिस ने जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मोबाइल नंबर और बैंक खातों के आधार पर जांच शुरू हुई। आपको बतादें कि हरमीत सिंह बेदी निवासी चंडीगढ़ रोड लुधियाना को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से तीन मोबाइल, मैक बुक एयर और एक चेक बुक बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में पता चला है कि उसने एक दुबई की कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाई जिसके माध्यम से फर्जी अकाउंट खोलता था।
आरोपी युवक ने सिर्फ उत्तराखंड में नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, हिमाचल, केरल, उड़िसा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हरियाणा, छत्तीसगढ़ में भी ठगी की है जहां पर उसके खिलाफ 392 शिकायतें हैं।

