क्यों लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकियां?, अब यहां मिला ईमेल

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के आठ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब कानपुर के भी 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल प्रशासन को धमकी भरे ई-मेल मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को एक स्कूल को ईमेल पहुंचा जिसके बाद पूरे परिसर को बम निरोधक दस्ते से चेक कराया गया। इस बीच मंगलवार को नौ और स्कूलों को धमकी मिली है। डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि बीते सोमवार को केडीएमए स्कूल को धमकी भरा ई-मेल आया था। इसकी सूचना मिलते ही स्कूल परिसर की बम व डॉग स्क्वाड से जांच की गई ,बीते दिन मंगलवार को गुलमोहर पब्लिक स्कूल में धमकी का ई-मेल आया है। बुधवार को स्कूल खुलने पर वहां की भी चेकिंग कराई जाएगी। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि कौशलपुरी के सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर की प्रिसिंपल को भी धमकी भरा ई-मेल आया है।अधिकारियों का कहना है कि सभी स्कूलों में बम निरोधक दस्ते भेजकर चेकिंग कराई जाएगी। साथ ही ईमेल भेजने वाले तक पहुंचने के लिए टीमें लग गई हैं।  स्कूलों को धमकी भरा जो मेल आया है, वह अंग्रेजी भाषा है। इसमें कई उर्दू शब्दों को इस्तेमाल किया गया है। अब तक गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ समेत कई जिलों के स्कूलों व प्रतिष्ठानों में धमकी भरे ई-मेल आ चुके हैं। पुलिस की जांच में यह सभी फर्जी पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *